MENU

चंदौली लोकसभा से प्रत्‍याशी बनाये जाने पर पूर्व मंत्री वीरेंद्र सिंह को सपाईयों ने किया स्वागत



 20/Feb/24

वाराणसी। कल हुए सपा के टिकट घोषणा के बाद सपाजनों में अत्‍यधिक उत्‍साह आ चुका है। चंदौली लोकसभा से समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता विरेन्द्र सिंह को प्रत्‍याशी बनाने के बाद उनका सपाईयों ने स्वागत किया। जिलाध्यक्ष सुजित यादव "लक्कड" एवं पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा अर्दली बाजार स्थित टैगोर टाउन कालोनी आवास पर पहुंचकर उनका स्वागत किया। पूर्व मंत्री वीरेंद्र सिंह ने कार्यकर्ताओ से कहा कि यह लोकसभा का चुनाव नही एक चुनौती है इस चुनौती को एक एक कार्यकर्ता स्वीकार कर कैसे बूथो पर शत प्रतिशत मत पड़े इसकी कार्ययोजना बनाकर अभी से सक्रिय हो।

पूर्व मंत्री का स्वागत करने वालो मे प्रमुख रूप से सपा जिलाध्यक्ष सुजीत यादव "लक्कड", पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा, पूर्व विधायक अब्दुल समद अंसारी, बुनकर नेता अनवारुल हक अंसारी, संजय मिश्रा, रामबालक पटेल, संजय यादव, रिजवान अंसारी, मन्नू अंसारी, शिवप्रकाश सिंह, गुड्डू सिंह, गार्गी पटेल, पुत्तुल यादव, नथुनी यादव, आदि लोग उपस्थित थे।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

4381


सबरंग